Saturday, July 6, 2024
HomeनेशनलLPG Price Hike: महंगाई का झटका, घरेलू LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगा...

LPG Price Hike:

नई दिल्ली: लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। इनकी कीमत में 50 रुपये और बढ़ा दी गई है। आज से ये किमत लागू हो गई है। दिल्ली में अब घरेलू LPG सिलेंडर 1053 रुपये का मिलेगा। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में गैस कंपनियों ने भारी बढ़ोतरी की है। अब 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर के लिए आपको 50 रुपये ज्यादा का भुगतान करना पड़ेगा। अब दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये होगी। इसकी कीमत पहले 1003 रुपये थी।

कमर्शियल सिलेंडर 8.50 रुपये हुए कम

इसके साथ-साथ पांच किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। अब इसके कीमत में 18 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दूसरी तरफ 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 8.50 रुपये कम कर दी गई है। बुधवार की सुबह को घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है।

नए रेट आज से लागू

ये पहली बार हुआ है की घरेलू सिलेंडर के दाम में बढ़े हैं जबकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे हैं। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बुधवार को 9 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में अब 19 किलो के एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 2,012 रुपये हो गई है। गैस सिलेंडरों की नई किमत दिल्ली में 6 जुलाई 2022 से लागू हो चुकी हैं।

जानिए आपके शहर में LPG सिलेंडर के नए रेट (रुपये में)

दिल्ली: 1053                मुंबई: 1053
कोलकाता: 1079           चेन्नई: 1069
लखनऊ: 1091             जयपुर: 1057
पटना: 1143                इंदौर: 1081
अहमदाबाद: 1060         पुणे: 1056
गोरखपुर: 1062            भोपाल: 1059
आगरा: 1066

ये भी पढ़ें: स्कूटी में हल्की टक्कर होने पर कर दी एक युवक की हत्या

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular