Sunday, July 7, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़ISRO चीफ एस सोमनाथ को कैंसर, आदित्य L-1 लॉन्च वाले दिन चला...

ISRO चीफ एस सोमनाथ को कैंसर, आदित्य L-1 लॉन्च वाले दिन चला पता, फिर भी ...

India News (इंडिया न्यूज़), S. Somanath Cancer: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ कैंसर से पीड़ित हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद अपनी इस गंभीर बीमारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया है कि उन्हें कैंसर के बारे में आदित्य-एल1 मिशन की लॉन्चिंग के दौरान ही पता चला था। इतना ही नहीं, कहा जा रहा है कि ऐतिहासिक चंद्रयान-3 मिशन के दौरान ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने लगी थीं. हालांकि, अब उनका कहना है कि वह पूरी तरह से ठीक हैं।

लॉन्चिंग वाले दिन पता चला था कि कैंसर है

अपने लाइफ के इस अनुभव को साझा करते हुए सोमनाथ ने कहा, ‘उन्हें इस बीमारी के बारे में उसी दिन पता चला, जिस दिन आदित्य एल-1 मिशन लॉन्च किया गया था। उस समय में उनके परिवार के साथ सभी साथी वैज्ञानिक भी काफी उदास थें। उस समय उन्होंने अपने साथ सभी को संभाला। जांच में पता चला था कि उन्हें यह बीमारी जेनेटिकली मिली है। उन्हें पेंट का कैंसर हुआ है। अच्छे इलाज और जांच के लिए वो चेन्नई गए।

कुछ ही दिनों में बीमारी को दे दी थी मात

इसरो चीफ ने बताया है कि इलाज के दौरान उनकी कीमोथैरेपी चल रही थी। उन्हें इस हाल में देख पूरा परिवार सदमें में था। इस दौरान उनके सभी साथियों और परिवार वालों ने सपोर्ट किया। जिसके बाद बेहतर इलाज की बदलौत उन्होंने अपनी इस बीमारी को मात दी। हालांकि दवाइयां अभी भी चल रही है। सोमनाथ ने बताया कि इलाज के लिए चार दिनों अस्पताल में रहने के बाद पांचवे दिन वापस काम पर लौट गए थे।

ये भी पढ़ें:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular