Jakarta Mosque Fire: उत्तरी जकार्ता स्थित जामी मस्जिद के बड़े गुंबद में बुधवार यानी कल भीषण आग लग गई। इस कारण है वह नीचे गिर गया। मस्जिद इस्लामिक अध्ययन तथा विकास पर थिंक टैंक जकार्ता इस्लामिक केंद्र से संबंधित भवन परिसर में स्थित है। घटना में किसी की भी घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। आग लगने की वजह पता लगाने कि कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मस्जिद की मरम्मत का काम करने वाली ठेकेदार कंपनी के चार कर्मचारियों से पूछताछ की है।
सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक नाटकीय सोशल मीडिया फुटेज में मस्जिद का गुंबद गिरते हुए दिखाया गया है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि कोई हताहत नहीं हुआ है। इंडोनेशिया मीडिया ने बताया कि स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे के तुरंत बाद दमकलकर्मियों को आग लगने के बारे में सूचित किया गया। जिसके बाद न्यूनतम दस दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।
इस वीडियो में मस्जिद के ढहने से ठीक पहले के गुंबद से आग की लपटें और धुआं निकलते साफ नजर आ रहा है। अभी आग लगने की वजह नहीं पता चल पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कि जिस दौरान आग लगी उस समय इस्लामिक सेंटर के मरम्मत का काम चल रहा था।
ये भी पढ़ें: मुंबई को दहलाने की फोन पर मिली धमकी, अलर्ट जारी
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…