Categories: नेशनल

Jamiat Ulema-e-Hind: जब न श्री राम, न ब्रह्म थे, तब मनुष्य किसे पूजते थे? – प्रमुख मौलाना, जमीयत उलेमा-ए-हिंद

Jamiat Ulema-e-Hind:जमीयत उलेमा-ए-हिंद के चीफ मौलाना(Jamiat Ulema-e-Hind Maulana Controversial Comment) सैयद अरशद मदनी ने रविवार को यह दावा करने के बाद विवाद खड़ा कर दिया कि “ओम और अल्लाह एक ही हैं”। जमीयत उलमा-ए-हिंद के 34वें आम सत्र में मौजूद कई धर्मगुरु अरशद मदनी के भाषण के बाद मंच से चले गए। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, अरशद मदनी को यह कहते हुए देखा जा सकता है, “मैंने धर्म गुरु से पूछा कि जब कोई नहीं था, न श्री राम, न ब्रह्मा, तो वे किसकी पूजा करते थे? कुछ लोगों ने मुझे बताया कि वे ओम की पूजा करते थे। तब मैंने उनसे कहा कि इसका मतलब यह है कि ओम या अल्लाह है अलग नहीं बल्कि दोनों एक ही हैं। 

बयान के बाद अन्य धर्मगुरुओं ने छोड़े मंच, बताया बकवास

 

अरशद मदनी दिल्ली के रामलीला मैदान में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के वार्षिक अधिवेशन के दौरान बोल रहे थे। अरशद मदनी के संबोधन के बाद मंच पर मौजूद जैन मुनि आचार्य लोकेश मुनि ने बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हम तो बस मिलजुल कर रहने को मानते हैं, लेकिन ओम, अल्लाह और मनु से जुड़ी सारी कहानी सब बकवास है। वह यह कहते हुए मंच से उतर गए कि मदनी ने सत्र का माहौल पूरी तरह खराब कर दिया।

 

जितना देश मोदी का उतना ही हमारा

 

शुनिवार को जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने दावा किया कि इस्लाम भारत का सबसे पुराना धर्म है और यह देश उतना ही उनका है जितना कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत का। दरअसल, जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में जमीयत उलमा-ए-हिंद के 34वें अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मदनी ने दावा किया कि भारत मुसलमानों की पहली मातृभूमि है। लोग ऐसा कहते हैं कि इस्लाम एक ऐसा धर्म है जो बाहर से आया है, यह सरासर गलत और निराधार है। इस्लाम सभी धर्मों में सबसे पुराना धर्म है। भारत हमारा देश है। यह देश जितना नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत का है, उतना ही यह देश महमूद का भी है।

Suman

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago