Tuesday, July 9, 2024
HomeनेशनलJK Rowling Death Threat: सलमान रुश्दी को सपोर्ट करने पर फिल्म 'हैरी...

JK Rowling Death Threat: न्यूयॉर्क में भारत के विवादित ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी पर जानवेला हुआ  जहां स्टेज पर चढ़कर एक शख्स ने उनकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया था। सलमान रुश्दी पर हुए इस हमले की कई सेलेब्स ने कड़े शब्दो में निंदा की । जिनमे जेके राउलिंग भी शामिल थी। उन्होंने सलमान रुश्दी के सपोर्ट में ट्वीट किया था। जिसके बाद से उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है।

जेके राउलिंग का ट्वीट-

जेके राउलिंग ने अपने ट्वीट में लिखा था की- इस तरह की घटना से मैं ‘बहुत दुखी हूं। वह जल्दी ठीक हो जाएं।’ इस ट्वीट के जवाब में एक यूजर ने लिखा की- ‘चिंता मत करो, अगला नंबर तुम्हारा है।’ जेके राउलिंग ने इस धमकी वाले ट्वीट का स्क्रीनशॉर्ट साझा किया है।

ट्विटर पर उठाए सवाल

जेके राउलिंग ने सोशल मीडिया पर इस धमकी का स्क्रीनशॉट साझा किया है। इसके अलावा कई स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्विटर पर सवाल भी उठाए हैं। उन्होंने लिखा की- ‘ट्विटर ये आपकी गाइडलाइन्स हैं, है ना? हिंसा: आप किसी व्यक्ति या लोगों के समूह के खिलाफ हिंसा की धमकी नहीं दे सकते हैं। हम हिंसा के ग्लोरिफिकेशन पर भी रोक लगाते हैं।

सलमान रुश्दी का इलाज जारी

सलमान रुश्दी का इलाज अभी चल रहा है। उनकी सर्जरी की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी सेहत में पहले से सुधार हुआ है। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार उन्हें अब वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

ये भी पढ़ें: शरीर पर ग्रेनेड झेल 50 जवानों को बचाया इस जांबाज ने, हर आंख हुई नम

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular