Friday, July 5, 2024
HomeDelhiJustin Bieber India Tour: 18 अक्टूबर को दिल्ली में रहेंगे जस्टिन बीबर,...

Justin Bieber India Tour: कनाड़ा के सिंगर जस्टिन बीबर की पुरी दुनिया में फैंन फालोइंग है। इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर को अपने बेहतरीन सॉन्ग के लिए जाना जाता है। स्टार सिंगर अपने अगले दौरे पर जल्द ही भारत में प्रदर्शन करेंगे। सिंगर ने चेहरे के पैरालिसिस से पीड़ित होने के चलते अपने कई शोज को रद्द कर दिया था, जिससे उनके फैंस को झटका लगा था।

जस्टिन का वर्ल्ड टूर का जल्द होगा आगाज

जस्टिन बीबर बहुत जल्द भारतीय दर्शकों को भी एंटरटेन करने आ रहे हैं। 18 अक्टूबर को सिंगर नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अपना शो करेंगे। जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट की टिकट 4000 रुपए से शुरु होगी।

इन देशों में करेंगे दौरा

वर्ल्ड टूर में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इटली, दक्षिण अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी शामिल होंगे। अपना वर्ल्ड टूर खत्म कर अगले साल 2023 में जस्टिन अपने घर वापसी करेंगे। फैंस उनकी आवाज सुनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

5 साल बाद आ रहे भारत

ये दूसरा मौका है जब जस्टिन बीबर भारत आ रहे हैं। इससे पहले वह साल 2017 में अपने पर्पस वर्ल्ड टूर के दौरान इंडिया आए थे, जहां उन्होंने मुंबई में अपना शो किया था।, लेकिन इस दौरे के बाद सिंगर के फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उनका काफी विरोध किया था। क्योंकि उन्होंने म्यूजिक कॉन्सर्ट के बाद आगरा के ताजमहल और राजस्थान जाना था, लेकिन वो अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट को करने के बाद भारत से चले गए थे।

 

ये भी पढ़ें: अटारी बार्डर पर एनकाउंटर जारी, पुलिस मुठभेड़ में मारे गए मूसेवाला मर्डर के दो शूटर

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular