होम / कर्नाटक चुनाव 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का चित्रदुर्ग में रोड शो, कहा- अपने भविष्य के लिए करें वोट

कर्नाटक चुनाव 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का चित्रदुर्ग में रोड शो, कहा- अपने भविष्य के लिए करें वोट

• LAST UPDATED : April 26, 2023

इंडिया न्यूज, karnataka election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार का सिलसिला जारी है। बुधवार को कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं ने प्रदेश में प्रचार किया। जिसमें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ने शामिल रहे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने मैसूरु के एक रेस्टोरेंट में जाकर डोसा बनाया, खाया और उन्होंने यहां बच्चों से बातचीत भी की।

जनता करें इसका न्याय

अपने चुनावी कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेता ने चित्रदुर्ग में रोड शो किया। जिसके बाद उन्होंने चिकमंगलुर जिले के श्रृंगेरी में जनसभा को संबोधित किया। संबोधन के दौरान प्रियंका गांधी ने राहुल की रद्द की गई लोकसभा सदस्यता का जिक्र करते हुए कहा, ” इंदिरा गांधी के खिलाफ भी एक केस लगाकर उन्हें संसद से निकाल दिया गया था। आप उन्हें संसद में वापस लाए। आज उनके पोते राहुल पर भी फर्जी केस डालकर संसद से निकाल दिया गया है। उन्होंने इसके न्याय की जिम्मेदारी आपको (कर्नाटक की जनता) सौंपी है।”

इंदिरा गांधी ने कभी नहीं तोड़ा आपका भरोसा 

प्रियंका ने कहा कि आज अगर आप मुझ पर भरोसा करते हैं कि तो उसकी वजह इंदिरा गांधी हैं। इंदिरा गांधी को आप सभी जानते हैं। उनकी खासियत थी कि उन्होंने कभी आपका भरोसा नहीं तोड़ा। उन्होंने आगे कहा कि आज अगर आप मुझ पर भरोसा करते हैं तो यह इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की वजह से है, जिन्होंने वास्तव में आपके लिए काम किया।

पीएम के बयान का किया जिक्र

उन्होंने पीएम मोदी के लिए कब्र खोदना का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैंने देखा है कि बीजेपी के नेता यहां आते हैं और अजीब-अजीब बातें करते हैं। मैंने सुना है कि प्रधानमंत्री कह रहे थे कि विपक्षी नेता उनकी कब्र खोदना चाहते हैं, यह कैसी बात है? इस देश में कोई भी ऐसा नहीं होगा जो हमारे प्रधानमंत्री का अच्छा स्वास्थ्य और उनकी लंबी उम्र नहीं चाहता हो।’

उल्लेखनीय है कर्नाटक में आगामी 10 मई को मतदान किया जाना है। जिसका परिणाम 13 मई को घोषित किया जाएगा। चुनाव से पूर्व तमाम पार्टियों के स्टार प्रचारक प्रदेश का दौरा कर रहें हैं। और लोगों से अपनी पार्टी के लेिए वोट देने की अपील कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox