होम / कर्नाटक चुनाव 2023: राहुल गांधी ने विजयपुरा में किया विशाल रोड शो

कर्नाटक चुनाव 2023: राहुल गांधी ने विजयपुरा में किया विशाल रोड शो

• LAST UPDATED : April 23, 2023

इंडिया न्यूज, Karnataka Elections 2023:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को कर्नाटक के विजयपुरा में एक विशाल रोड शो किया, जिसमें मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में समर्थकों की हुजूम दिखा।

इस दौरान राहुल गांधी लगातार सड़कों पर और आस-पास की इमारतों में एकत्रित लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन रहे थे, जिनमें से कई ने ‘राहुल, राहुल’ के नारे और जोर-जोर से जयकारे लगा रहे थे।

कांग्रेस नेता ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रोड शो की शुरुआत की। ढोल-नगाड़ों की आवाज के बीच राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता विजयपुरा के शिवाजी सर्कल और कनकदास सर्कल से गुजरी। इस दौरान सड़कों के दोनों ओर कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक झंडे लिए आगे बढ़ते रहे।

कर्नाटक कांग्रेस प्रचार समिति के प्रमुख एम बी पाटिल और पार्टी के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता गांधी के साथ रोड शो में गए।

गांधी ने आज कुडाल संगमा से चुनावी राज्य कर्नाटक की अपनी दो दिवसीय यात्रा शुरू की, जहां उन्होंने 12वीं शताब्दी के कवि और समाज सुधारक बसवेश्वर को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किया, जिसे आज बसवा जयंती के रूप में मनाया जाता है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox