होम / Karnataka exit poll 2023: किसको झटका-किसका कर्नाटका, इंडिया न्यूज पर जानें सबसे सटीक एग्जिट पोल

Karnataka exit poll 2023: किसको झटका-किसका कर्नाटका, इंडिया न्यूज पर जानें सबसे सटीक एग्जिट पोल

• LAST UPDATED : May 10, 2023

India News(इंडिया न्यूज),Karnataka exit poll 2023: किसको झटका-किसका कर्नाटका! जी हां, चुनावी राज्य कर्नाटक में मतदान समपन्न हो चुका है। बीजेपी और कांग्रेस पार्टी ने अपने-अपने जीत के दावे किए हैं। हालांकि बीजेपी के दावे में थोड़ी-बहुत अत्मविश्वास की कमी जरूर नजर आई है जबकि सत्ता से बाहर रही कांग्रेस ने आत्मविश्वास के साथ कर्नाटक में सरकार बनाने का दावा किया है।

अब इस दावे में कौन आगे और कौन पीछे है इसके भी परिणाम सामने आने शुरू हो चुके हैं। देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज का एग्जिट पोल सामने आ चुका है। एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस पार्टी(CONG) को 107 – 121 सीटें आ सकती है। वहीं सर्वे के अनुसार बीजेपी(BJP) को 77 – 91 सीटें प्राप्त होने की उम्मीद है। तीसरी मुख्य राजनीतिक दल जेडीएस(JDS) को 20 – 28 सीटें प्राप्त हो सकती है। बता दें कर्नाटक में कुल 224 विदानसभा सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 113 है।

Image

इन जगहों पर कांग्रेस को भारी बढ़त

कांग्रेस पार्टी को बेंगलोर, सेंट्रल कर्नाटक, और ओल्ड मसूरी में भारी बढ़त मिली है। सर्वे के अनुसार बेंगलोर की 32 सीटों में कांग्रेस पार्टी को 18,बीजेपी को 12 जबकि जेडीएस को 2 सीटेें प्राप्त हो रही है। वहीं कर्नाटक सेंट्रल की 35 सीटों में कांग्रेस को 20, बीजेपी को 14 और जेडीएस को 1सीटें प्राप्त होने की संभावना है। ओल्ड मसूरी में कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी की सफाया कर दिया है। कुल 55 सीटों में कांग्रेस पार्टी को 27 सीटों पर विजय हासिल होते नजर आ रहा है। जेडीएस इस क्षेत्र में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। सर्वे के अनुसार इस क्षेत्र मे जेडीएस को 20 सीटें प्राप्त हो रही है। हैदराबाद कर्नाटक की बात करें 31 सीटों पर कांग्रेस पार्टी को 20 में जीत मिल रही है। वहीं बीजेपी को 9 सीटें प्राप्त होने की उम्मीद है।

बीजेपी यहां आगे 

बीजेपी कोस्टल कर्नाटक में बढ़त बनाती दिख रही है। यहां की 21 सीटों पर बीजेपी को 18 सीटें प्राप्त होने की उम्मीद है। जबकि कांग्रेस पार्टी को केवल 3 सीट प्राप्त हो रही है।

 

  • BENGALURU : 32/224 BJP : 12 CONG : 18 JDS : 02 OTH : 00
  • CENTRAL KARNATAKA: 35/224 BJP : 14 CONG : 20 JDS : 01 OTH : 00
  • OLD MYSURU : 55/224 BJP : 07 CONG : 27 JDS : 20 OTH : 01
  • HYDERABAD KARNATAKA : 31/224 BJP : 09 CONG : 20 JDS : 01 OTH : 01
  • COASTAL KARNATAKA : 21/224 BJP : 18 CONG : 03 JDS : 00 OTH : 00

 

 

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox