होम / KeralaBoatTragedy: केरला बोट हादसे में 22 ने गवाई जान, नाव पर कितने लोग थे सवार ये अबतक स्पष्ट नहीं, रेस्कयू जारी

KeralaBoatTragedy: केरला बोट हादसे में 22 ने गवाई जान, नाव पर कितने लोग थे सवार ये अबतक स्पष्ट नहीं, रेस्कयू जारी

• LAST UPDATED : May 8, 2023

India News(इंडिया न्यूज),KeralaBoatTragedy: रविवार शाम हुए केरल बोट हादसे में अबतक आधिकारिक पुष्टि के अनुसार 22 लोगों ने जान गंवा दी है। इनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। चश्मदीदों के अनुसार घटना रविवार शाम 7 बजे के आसपास की है। पर्यटक नाव यात्रियों को लेकर शाम 5 बजे रवाना हुई, ठीक 2 घंटे बाद वह दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। शाम होने की वजह से लोगों को दिशा की जानकारी पता करना मुश्किल हो रहा था। हालांकि किसी तरह जो लोग तैर सकते थे उन्होंने किनारे आने का प्रयास किया। कुछ सफल रहे। लेकिन ज्यादातार लोग हादसे का शिकार हो गए।

घटना की जानकारी के बाद स्थानीय अधिकारी सहित रेस्कयू दलों को मौके पर बुलाया गया। 12 घंटे से बचाव अभियान जारी है। 22 लोगों के शव को निकाला जा चुका,जबकि नाव में कितने लोग सवार थे इसकी संख्या अबतक स्पष्ट नहीं हुई है। हादसे के कारण को लेकर बताया जा रहा है बोट ओवर लोड थी जबकि कुछ लोगों ने इसकी पुष्टि से इनकार किया है। 

पीएम ने घटना पर जताया दुख, मुआवजे के लिए 2 लाख रुपये का एलान 

घटना की जानकारी के बाद पीएम ने दुख जताते हुए लिखा,” केरल के मलप्पुरम में नौका दुर्घटना में लोगों की मौत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। रुपये की अनुग्रह राशि। PMNRF से 2 लाख प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रदान किए जाएंगे।”

घायलों से मिले सीएम, मुआवजे के तौर पर 10 लाख देने का किया एलान

केरल सीएम पिनाराई विजयन ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। सोमवार सुबह वह हादसें में घायल लोगों से मुलाकात के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारों को मुआवजे के तौर पर 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। सीएम ने स्थानीय अधिकारियों से बातकर स्थिति का जायजा भी लिया है। स्थानीय अधिकारी वीआर प्रेमकुमार ने घटना से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा,” नौसेना के जवान मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान में जुटे हैं। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग तैरकर किनारे पहुंचे। 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर्च ऑपरेशन जारी।”

Image

बोट पर बने कमरे का दरवाजा नहीं खुला

चश्मदीदों ने बताया है कि नाव में कुल 30-40 लोग सवार थे। शाम अचानक से नाव का एक ओर झुका और पलक झपकते पूरा नाव पानी में समा गया। नाव पर सवार लोगों ने बताया कि हादसे के बाद उन्होंने नाव पर बने कमरे के दरवाजे को खोलने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं खोल पाए जिससे कई लोग बाहर निकलने में असमर्थ हो गए। नाव पर बच्चे और महिलाओं की संख्या ज्यादा थी।  केवल 5  लोग ही तैर कर किनारे आ सके।

Also Read: Breaking: वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान राजस्थान के हनुमानगढ़ के पास…

 

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox