होम / बढ़ेगी खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की मुश्किलें, NIA भी लांच कर सकती है ऑपरेशन 

बढ़ेगी खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की मुश्किलें, NIA भी लांच कर सकती है ऑपरेशन 

• LAST UPDATED : March 19, 2023

Khalistani supporter Amritpal Singh: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की मुश्किलें अभी और बढ़ने वाली है। हालांकि पंजाब पुलिस द्वारा जारी बीते 48 घंटे से तलाशी अभियान के बावजूद वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अंतिम बार उसका लोकेशन पंजाब के जालंधर में ट्रैक किया गया था। जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि वह प्रदेश से बाहर निकलने में कामयाब हो चुका है। 

 

NIA भी लांच कर सकती है ऑपरेशन 

 

पंजाब पुलिस ने अबतक अमृतपाल सिंह के 9 करीबियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें उसका फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी भी शामिल है। पुलिस की द्वारा दी गई अबतक की जानकारी के अनुसार, अमृतपाल सिंह का ISI कनेक्शन भी सामने आया है। अब इसके बाद पूरी संभावना है कि इस मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी(NIA) भी ऑपेरेशन लांच कर सकती है।

 

आनंदपुर खालसा फोर्स(AKF) के नाम से तैयार कर रहा था फौज

 

‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के 70 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेने और अमृतपाल सिंह के करीबियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को जानकारी मिली है कि अमृतपाल सरकार के खिलाफ बड़ी योजना तैयार कर रहा था। जिसके लिए उसने आनंदपुर खालसा फोर्स(AKF) नाम के फौज को भी तैयार कर लिया था, और लगातार इसमें पंजाब के युवाओं की भर्ती भी कर रहा था। पुलिस को इसके सबूत भी मिले हैं। जिसमें उनके घर और साथियों से बरामद हथियारों पर AKF लिखा मिला है। 

यह भी पढे़:‘हम और आप तो हिंदुस्तानी हैं न..?’ इसके जवाब में अमृतपाल सिंह ने जो कहा वो हैरान करने वाला

अबतक क्या कुछ हुआ 5 प्वाइंट में जानें

 

  • ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह भगोड़ा घोषित करार। उनकी दो कारों को जब्त कर लिया गया और बंदूकधारियों को पकड़ लिया गया, उनके हथियारों की वैधता की जाँच की जा रही है। अमृतपाल सिंह को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस के जवान जुटे हुए हैं। अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया, चेकिंग जारी है। आगे की जांच जारी है।
  • राज्यव्यापी अभियान के दौरान अब तक एक 0.315 बोर राइफल, 12 बोर की सात राइफल, एक रिवॉल्वर और विभिन्न कैलिबर के 373 जिंदा कारतूस सहित नौ हथियार बरामद किए गए हैं।
  • पंजाब पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स ने जालंधर में किया फ्लैग मार्च, खालिस्तान समर्थक ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के प्रयास जारी।
  • अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई: पंजाब में इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर रोक सोमवार दोपहर तक बढ़ाई गई।
  • पंजाब पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह के 4 करीबी सहयोगियों को असम के डिब्रूगढ़ ले जाया गया।

और पढ़े:तिरंगे का करता है अपमान, खालिस्तान का है ध्वजारोहक : वही शैली, वही वेशभूषा… पंजाब में पैदा हो गया है दूसरा भिंडरावाले?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox