Tuesday, July 2, 2024
HomeनेशनलKuldeep Bishnoi News: कुलदीप बिश्नोई ने थामा भाजपा का हाथ, CM खट्टर...

Kuldeep Bishnoi News: कांग्रेस के पूर्व नेता कुलदीप बिश्नोई ने अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। दरअसल भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय में कुलदीप बिश्नोई पार्टी में शामिल हुए है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गजेंद्र सिंह शेखावत ने कुलदीप बिश्नोई और रेणुका बिश्नोई को अधिकारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता दिलाई है। उन्होंने बिश्नोई को पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अरुण सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओपी धनखड़ भी मौजूद रहे।

बिश्नोई ने कांग्रेस से तोड़ा नाता

भाजपा में शामिल होने पर मनोहर लाल खट्टर ने बिश्नोई दंपती का स्वागत करते हुए कहा कि कुलदीप बिश्नोई से वह लगातार संपर्क बनाए हुए थे और उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा का सहयोग किया। उन्होंने दावा किया कि बिश्नोई बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुए हैं। बिश्नोई ने कांग्रेस से दूसरी बार अपना नाता तोड़ा है।

भाजपा के साथ कर चुके हैं गठबंधन

जब कुलदीप बिश्नोई ने 2009 में कांग्रेस छोड़कर हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी का गठन किया था। तो चुनाव में पार्टी के 7 विधायक जीते, लेकिन उसके तुर बाद पार्टी के 5 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा। बाद में विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारे पर सहमति नहीं बनने पर  भाजपा के साथ गठबंधन टूट गया और कुलदीप ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया था।

 

ये भी पढ़े: ED के एक्शन राहुल ने दी प्रतिक्रिया, कहां- हम डरने वाले नहीं

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular