Sunday, July 7, 2024
HomeनेशनलLPG Cylinder हुआ 50 रूपये महंगा, जानिए दिल्ली में क्या है रेट्स

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

LPG Cylinder : आम जनता पर आज फिर महंगाई ने बड़ा प्रहार किया है। घरेलू रसोई गैस की कीमत में आज 7 मई शनिवार को 50 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई, जो दो महीने में दूसरी वृद्धि है। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडरों के दाम में 50 रुपए की हुई है। ये बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में आज से घरेलू सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये पहुंच गई है।

  • मुंबई में इसकी कीमत 999.5 रुपए
  • कोलकाता में कीमत 1026 रुपए
  • नोएडा में इसका भाव 997.5 रुपए

हालांकि कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि 1 मई से ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) की कीमतों में 100 रुपये से अधिक का इजाफा हो गया था। तब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। इससे पहले अप्रैल में भी कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपए का इजाफा हुआ था।

ये भी पढ़े :  दिल्ली में कम हुई बिजली की पीक डिमांड, बदले मौसम से 1000 मेगावॉट की गिरावट दर्ज 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
- Advertisement -
Mohit Saini
Mohit Sainihttps://indianews.in/author/mohit-saini/
??????? ?? ????? ???? ?? ??????? ??????.
RELATED ARTICLES

Most Popular