Categories: Delhiनेशनल

Lucknow News:  उच्च सदन से सपा को लगा बड़ा झटका, लाल बिहारी यादव से छिनी नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी

Lucknow News:

समाजवादी पार्टी को उच्च सदन से तगड़ा झटका मिला है। विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने गुरूवार को समाजवादी नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव की मान्यता को समाप्त कर दिया है। जिसके बाद अब वह केवल सपा दल के नेता के तौर पर ही सदन में मौजूद होंगे।

इन 10 नेताओं का कार्यकाल हुआ समाप्त

दरअसल बुधवार को सदन में 10 नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो गया है। जिसमें जगजीवन प्रसाद, सुरेश कुमार कश्यप, बलराम यादव, रणविजय सिंह, राम सुंदर दास निषाद, कमलेश कुमार पाठक, अतर सिंह राव, दिनेश चंद्रा, शतरुद्र प्रकाश शामिल है।

कम से कम 10 प्रतिशत होनी चाहिए संख्या

वहीं नए निर्वाचित सदस्य आने के बाद अब सदन में समाजवादी पार्टी के विधायकों की संख्या सिर्फ 9 रह गई है। जानकारी हो कि सदन में नेता प्रतिपक्ष की मान्यता के लिए पार्टी के विधायकों की कुल संख्या कम से कम 10 प्रतिशत होनी चाहिए।

उच्च सदन में कांग्रेस के केवल दो विधायक

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता दीपक सिंह का कार्यकाल भी बुधवार को उच्च सदन में समाप्त हो गया है, जिसके बाद कांग्रेस का प्रतिनिधित्व भी उच्च सदन में समाप्त हो गया है। इस वक्त कांग्रेस के पास उच्च सदन में केवल दो ही विधायक हैं। ऐसा पहली बार है जब कि उच्च सदन में कांग्रेस का एक भी प्रतिनिधि नहीं होगा।

मात्र 41 दिन का रहा कार्यकाल

जानकारी के लिए बता दें कि 27 मई को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के पद पर विराजमान हुए लाल बिहारी यादव का इस पद पर समय सबसे कम रहा है। उनका कार्यकाल केवल केवल 41 दिन का रहा है। इससे पहले इसी साल 28 मार्च से 26 मई तक नेता प्रतिपक्ष बने डॉ संजय लाठर का कार्यकाल केवल 60 दिन का था।

ये भी पढ़ें: सवालों के घेरे में स्पाइस जेट, 18 दिन में 8 बार आई खराबी, DGCA ने नोटिस भेजकर मांगा जवाब

Nikhil Verma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago