Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiLulu Mall: पुलिस को मिली बड़ी काबयाबी, मॉल में नमाज पढ़ने वाले...

Lulu Mall:

लुलु मॉल में नमाज पढ़ने और उसका वीडियो बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने दी जानकारी

अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी का रहने वाला मोहम्मद रेहान, इंदिरा नगर का अब्दुल कादिर, सीतापुर का मोहम्मद लोकमान और मोहम्मद नोमान शामिल है। वहीं लुकमान और नोमान सगे भाई हैं।

आरोपियों ने कबूला अपना गुनाह

मामले में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया है, वहीं पुलिस मामले में फरार पांच अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रशासन को ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया था बयान

मुख्यमंत्री योगी ने लुलु मॉल में हुई इस घटना पर कहा था कि कुछ लोग जनता के आवागमन को रोकने के लिए अनावश्यक रूप से टिप्प्णी और प्रदर्शन कर रहे हैं। लखनऊ प्रशासन को इस पर मामले पर पूरी गंभीरता दिखानी चाहिए और ऐसे लोगों से सख्ती से निपटना चाहिए।

ये भी पढ़ें: गर्भवती महिला को भर्ती करने से किया इनकार, सड़क पर ही बच्चे को दिया जन्म

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular