Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiMaharashtra BMC Election: उद्धव ठाकरे पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, BMC चुनाव...

Maharashtra BMC Election:

महाराष्ट्र में जहां एक तरफ बारिश नहीं थम रही वहीं दूसरी तरफ सियासी गर्मी भी लगातार बढ़ती जा रही है। पहले ही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर मुसीबतों का पहाड़ टूटा हुआ है तो वहीं पार्टी के बागी विधायक और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें एक और झटका दे दिया है। दरअसल ठाणे के 66 नगरसेवक अब शिंदे के गुट में शामिल हो गए हैं।

दूर नहीं है BMC चुनाव

ऐसा उस वक्त हुआ है जब महाराष्ट्र में नगर निकाय के चुनाव भी ज्यादा दूर नहीं हैं। ठाणे नगर निगम में शिवसेना पिछले कुछ दशकों से सत्ता में है, वहीं इसे एकनाथ शिंदे का गढ़ भी माना जाता है। खबर है कि मेयर नरेश म्हस्के के साथ नगरसेवकों ने एकनाथ शिंदे से मुलाकात भी की।

बागी विधायक ने किया बड़ा दावा

वहीं दूसरे झटके की बात करें तो शिवसेना के एक बागी विधायक गुलाब राव पाटिल ने ये भी दावा किया है कि 18 सांसदों में से 12 जल्द ही एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल होने वाले हैं। उनका कहना है कि पहले ही 55 में से 40 विधायक उनके गुट में हैं, वहीं जल्द ही 18 में से 12 सांसद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि चार सांसदों से उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की है, वहीं दावा किया कि 22 पूर्व विधायक भी उनके साथ हैं।’’

जल्द हो सकता है तारीख का ऐलान

जानकारी हो कि कुछ दिन बाद ही बीएमसी का चुनाव होना है। जिसमें मतदाताओं के चुने हुए नगरसेवक निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करने के लिए मतदान करेंगे। इन चुनावों को लेकर तैयारियां पहले से ही चर्म पर हैं, वहीं जल्द ही महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान भी कर देगा। ऐसा भी हो सकता है कि SEC मानसून के बाद चुनाव कराए। क्योंकि पहले ही ओबीसी आरक्षण के मुद्दे के कारण चुनाव करीब 2 महीने लेट हो चुका है।

ये भी पढ़ें: दूसरी बार दुल्हा बनने जा रहे हैं पंजाब के सीएम भगवंत मान, 16 साल छोटी डॉ. गुरप्रीत के साथ लेंगे फेरे

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular