Friday, July 5, 2024
HomeDelhiManoj Tiwari Attack On Kejriwal: मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर कसा तंज,...

Manoj Tiwari Attack On Kejriwal: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को अपना निशाना बनाया है। उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा सिंगापुर की यात्रा को लेकर निंदा की, दरअसल केजरीवाल पर शोर-शराबा करने को अशोभनीय व्यवहार बताते हुए सांसद मनोज ने मजे लिए है।

मनोज तिवारी ने केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए कहा कि घर के बाहर बैठे दिल्ली के तीन मेयरों को मिलने का समय नहीं दिया था क्या यही बताने के लिए मेयरों की बैठक में जाना चाहते हैं? मनोज तिवारी ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल से पूछा- ‘जब आपके पास एक भी विभाग नहीं है, बिना विभाग के मुख्यमंत्री के रूप में देश में झूठ परोसने का काम कर रहे हो तो सिंगापुर जाकर विश्व भर के मेयरों को संबोधन में क्या बताओगे? पूरे विश्व को यह बताने के लिए आप सिंगापुर जाना चाहते हैं कि दिल्ली के तीन मेयर आपके दरवाजे पर महीनों बैठे रहे और आपने उनको निगम चलाने के लिए फंड देना तो दूर उनसे मिलना भी मुनासिब नहीं समझा।’

दिल्ली की फजीहत करा रहे केजरीवाल

उन्होंने कहा कि एक ऐसा मुख्यमंत्री जो राजधानी दिल्ली की पुरे देश में फजीहत करा रहा है और अब देश की फजीहत कराने के लिए उनका उतावलापन जाहिर है। बेहतर होता कि सिंगापुर जाने के बजाय दिल्ली की उन बस्तियों में जाकर दिल्लीवासियों का हाल पूछे जिन्हें पीने का पानी नहीं मिल रहा है। उन लोगों से मिलते जो जलभराव की समस्या से परेशान हैं।

 

ये भी पढ़ें: एंटी नारकोटिक्स सेल को मिली सफलता, दिल्ली पुलिस ने पकड़े 2 नाइजीरियन तस्कर

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular