Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsMeerut: बड़ा हादसा! टायर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 मजदूरों की...

Meerut: बड़ा हादसा! टायर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 मजदूरों की मौत, 4 घायल

India News(इंडिया न्यूज़), Meerut:  उत्तर प्रदेश के मेरठ में टायर फैक्ट्री का बॉयलर फटने से हादसा हुआ। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव दल मौके पर काम कर रहा है, ताकि अगर कोई और फंसा हो तो उसे बचाया जा सके।

सुबह काम के दौरान फटा बॉयलर

घटना मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के एलम गांव की है, जहां दुर्गा इंटरप्राइजेज नाम की टायर फैक्ट्री है। इस टायर फैक्ट्री में दो बॉयलर हैं। आज सुबह फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान बॉयलर फट गया। बॉयलर में भरा केमिकल मजदूरों के ऊपर गिर गया, जिससे दो मजदूर झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही चार मजदूर बुरी तरह घायल हो गये। बॉयलर फटने से इलाके में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बचाव दल ने कर्मचारियों को फैक्ट्री से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

टायर पिघलाने का कारखाना

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुबह अचानक फैक्ट्री से जोरदार धमाके की आवाज आई और भारी धुआं निकला। हमें लगा कि आग लग गई है। उस वक्त फैक्ट्री के अंदर मजदूर काम कर रहे थे। हम तुरंत फ़ैक्टरी की ओर भागे। पुलिस को बुलाया। पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। तभी देखा कि अंदर का बॉयलर फट गया है। टीम ने तुरंत मजदूरों को बाहर निकाला। इसमें दो मजदूर भाइयों की मौत हो गयी। जो लोग घायल हैं उनकी हालत भी गंभीर है। हालांकि पुलिस ने उसे अस्पताल भेज दिया।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular