MG Motor India: MG जल्द लॉन्च करेगी देश की सबसे सस्ती 2 सीटर Electric car, जानिए फीचर्स

MG Motor India:

नई दिल्ली: MG के चाहने वालों के लिए कंपनी ने बड़ी खुशखबरी दी है। MG Motor India जल्द ही देश में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार MG City EV लाने वाली है। इस कार के जरिए कंपनी का प्लान अपने मार्केट शेयर को बढ़ाना है। MG City EV एक दो-सीटर इलेक्ट्रिक व्हीकल होगी, जिसे सिटी राइड के लिए तैयार किया गया है। MG Motor इंडिया के प्रेसीडेंट राजीव चाबा की मानें तो यह मॉडल जून 2023 में भारतीय सड़कों पर दौड़ता नजर आएगा।

देश की सबसे सस्ती कार!

जानकारों की मानें तो इस टू-सीटर इलेक्ट्रिक कार को ऑटो एक्सपो में दिखाया जा सकता है। ये कार MG की दूसरी इलेक्ट्रिक पेशकश होगी जिसके अप्रैल-जून 2023 के आसपास बिक्री पर जाने की उम्मीद है। कयास लगाए जा रहें हैं कि चूंकि ये कार टू-सीटर होने वाली है, जिसके नाते ये कंपनी की और देश की सबसे सस्ती कार हो सकती है।

टाटा टियागो ईवी से कर सकते हैं कंपेयर

MG का यह नया मॉडल वूलिंग एयर ईवी पर आधारित एक कॉम्पैक्ट टू-डोर सिटी कार होगी। हालांकि ये कार पहले से ही इंडोनेशिया के बाजारों में बिक्री पर है। इसके छोटे साइज को आप टाटा टियागो ईवी से भी कंपेयर कर सकते हैं। वैसे ये ईवी टियागो से सस्ती होगी या नहीं इसकी जानकारी तो अगले साल लॉन्च के दौरान ही मिल पाएगी।

मिलेंगे एडवांस सेफ्टी फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो MG कॉम्पैक्ट EV में 10.25-इंच की स्क्रीन मिल सकती है। इसके साथ ही इस कार में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और रोटरी ड्राइव सिलेक्टर जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स और भी काफी एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली ATS ने हिट एंड रन मामले में दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

Nikhil Verma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago