Saturday, July 6, 2024
HomeनेशनलMIG 29K Fighter Jet Crash: भारतीय नौसेना का एक और लड़ाकू विमान...
MIG 29K Fighter Jet Crash: 

MIG 29K Fighter Jet Crash: भारतीय नौसेना जो केवल अपनी शानदार ताकत की वजह से जानी जाती है। इस समय उस पर ग्रहों की नज़र अच्छी नहीं चल रही है बीते कई महीनों से इसके लड़ाकू विमानों की खबरें हमे सुनने को मिल रही हैं। वहीं आज गोवा के करीब एक समंदर में इसका मिग 29के नाम का फाइटर जेट क्रैश हो गया है।

मामलें की जांच के मिले आदेश 

आपको बता दें कि इस लड़ाकू विमान का पायलट दुर्घटना के होने से पहले ही सुरक्षित समंदर में कूद गया था जिन्हें सर्च ऑपरेशन के बाद बचा लिया गया। भारतीय नौसेना ने इस दुर्घटना के पीछे क्या कारण हो सकता हैं इसे जानने के लिए जांच करने के आदेश दिए हैं।

सुरक्षित उतरा पायलट- कमांडर विवेक मधवाल 

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि मिग 29 के फाइटर जेट गोवा के करीब समंदर से आईएनएस हंस बेस पर रूटीन-सोर्टी के दौरान लौट रहा था। इस दौरान विमान में कुछ टेक्निकल मैलफंक्शन हुआ, जिसके बाद पायलट सुरक्षित इजेक्ट कर गया। जिसके बाद में पायलट को सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सुरक्षित बचा लिया गया। प्रवक्ता के मुताबिक पायलट की हालत अभी स्थिर है। वहीं इस घटना की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है।

ये भी पढ़े: दिल्ली में बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलें, केजरीवाल सरकार ने सर्वे करना का दिया आदेश

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular