होम / Mizoram News: मिजोरम में पत्थर की खदान ढहने से 8 की मौत, कई मजदूर लापता

Mizoram News: मिजोरम में पत्थर की खदान ढहने से 8 की मौत, कई मजदूर लापता

• LAST UPDATED : November 15, 2022

Mizoram News: मिजोरम के हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढह गई है, जिसमें  आठ श्रमिकों की जान चली गई है। बता दें कि सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे यह घटना हनथियाल जिले के मौदढ़ इलाके में हुई। हनथियाल जिले के उपायुक्त ने जानकारी दी कि हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने से 15-20 मजदूर फंसे हुए थे। इनमें से 8 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, 5 एक्सकेवेटर, 1 स्टोन क्रशर और 1 ड्रिलिंग मशीन मलबे में दबे हुए हैं। बचाव अभियान चल रहा है।

लंच ब्रेक से लौट रहे थे मजदूर

अधिकारियों का कहना है कि हनथियाल जिले के मौदढ़ में निजी कंपनी के कर्मचारी अपने लंच ब्रेक के बाद वापस लौट रहे थे, इतने में पत्थर की खदान धंस गई। उत्खनन और ड्रिलिंग मशीनों के साथ कई मजदूर खदान के नीचे दब गए। लीट गांव और हनथियाल कस्बे के स्वयंसेवक बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। राज्य आपदा मोचन बल, सीमा सुरक्षा बल और असम राइफल्स को खोज और बचाव में सहायता करने के लिए बुलाया गया। बता दें कि ये खदान ढाई साल से चालू है।

1 मजदूर मलबे से निकलने में हुआ सफल

हनहथियाल के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि घटना दोपहर 3 बजे की है। इस दौरान एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मजदूर जिले के मौदढ़ गांव में स्थित पत्थर की इस खदान में काम कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हादसे के समय इसमें कई लोग काम कर रहे थे। उनमें से एक मजदूर खदान में से निकलने में सफल हो गया। वहीं, बाकी ऐसा नहीं कर पाए और मलबे में फंस गए। देर शाम तक किसी को भी मलबे से निकाला नहीं जा सका था।

ये भी पढ़ें: जैकलीन फर्नांडिस की बेल पर फैसला आज, दिल्ली कोर्ट में होगी सुनवाई

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox