होम / Monkey pox Delhi: मंकीपॉक्स का नौवां मामला आया सामने, भारत में कुल इतने केस

Monkey pox Delhi: मंकीपॉक्स का नौवां मामला आया सामने, भारत में कुल इतने केस

• LAST UPDATED : September 19, 2022

Monkey pox Delhi:

नई दिल्ली: दिल्ली में नाइजीरिया की 30 वर्षीय महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई है। जिसके बाद दिल्ली में मंकीपॉक्स संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। वहीं भारत की बात करें तो अभी तक कुल 14 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में मिले मंकीपॉक्स के नौ मरीजों में से 5 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि तीन मरीज अस्पताल में ही भर्ती हैं।

महिला एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती

सोमवार को अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला को 16 सितंबर को लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं नाइजीरियाई मूल के एक और व्यक्ति को रविवार को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

मंकीपॉक्स के मरीजों की हालत में सुधार

इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि अस्पताल में मंकीपॉक्स से संक्रमित तीन महिलाएं भर्ती हैं। सभी महिलाएं अफ्रीका मूल की हैं। उन्होंने कहा कि इनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। अस्पताल में मंकीपॉक्स के संक्रमण के साथ भर्ती हुए किसी मरीज की हालत ज्यादा गंभीर नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बन रहे 11 नए अस्पताल, डिप्टी सीएम बोले- मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox