होम / Monkeypox In Delhi: मंकीपॉक्स के 2 संदिग्ध मामलो से हड़कंप, दोनों LNJP अस्पताल में भर्ती

Monkeypox In Delhi: मंकीपॉक्स के 2 संदिग्ध मामलो से हड़कंप, दोनों LNJP अस्पताल में भर्ती

• LAST UPDATED : August 1, 2022

Monkeypox In Delhi:

नई दिल्ली: दिल्ली में मंकीपॉक्स के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी में मंकीपॉक्स के 2 संदिग्ध मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक दोनो नागरिक अफ़्रीकन मूल के हैं। लोक नायक अस्पताल में भर्ती दोनों मरीजों के सैंपल लेकर पुणे की NIV लैब में भेजा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामलों की पुष्टी हो पाएगी।

अभी तक एक कन्फर्म मामला

वहीं अभी तक दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक कन्फर्म मामला सामने आया है। जो तेजी से रिकवर कर रहा है। लोक नायक हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि, मरीज तेजी से रिकवर कर रहा है, जल्दी ही उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

 मरीज में मंकीपॉक्स के हल्के लक्षण

डॉ. सुरेश कुमार के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती मंकीपॉक्स के मरीज में इस वायरस के लक्षण हल्के हैं। मरीज का बुखार भी उतर गया है। हालांकि उससे शरीर के कई हिस्सों में रैशेज हैं। उन्होंने बताया कि अभी मरीज की जांच की जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

लोक नायक को नोडल अस्पताल मे किया स्थापित

लोक नायक अस्पताल को मंकीपॉक्स के मामलों से निपटने के लिए नोडल अस्पताल के तौर पर स्थापित किया गया है। जिसमें 10 बेड्स का स्पेशल वार्ड तैयार किया गया है। वहीं 20 डॉकटर्स की टीम के साथ ही मेडिकल स्टाफ लगातर मरीज की देखभाल के लिए लगा हुआ है।

भारत में अभी तक कुल 4 मामले

जानकारी हो कि अभी तक 75 देशों में मंकीपॉक्स के कुल 16 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं भारत में संक्रमण के चार मामले सामने आए हैं और एक केरल के युवक की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त राकेश अस्थाना ने विदाई भाषण में कही यह बड़ी बात

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox