Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiMonkeypox In Delhi: दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का तीसरा केस, देश में...

Monkeypox In Delhi:

नई दिल्ली: दिल्ली में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक और नाइजीरियाई व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है। इसी के साथ भारत में मंकीपॉक्स के कुल आठ मामले कन्फर्म हो गए हैं। संक्रमित 31 वर्षीय व्यक्ति को लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां टेस्ट के बाद मंकीपॉक्स की पुष्टी हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘भारत में वर्तमान में मंकीपॉक्स के आठ पुष्ट मामले हैं, जिनमें से पांच रोगियों का विदेश यात्रा का इतिहास है।’ मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि भारत में आठ मंकीपॉक्स मामलों में से पांच केरल के हैं और तीन दिल्ली के हैं। केरल के त्रिशूर जिले के इन रोगियों में से एक की मौत हो गई है।

मंकीपॉक्स के पहले मरीज को मिली छुट्टी

वहीं, लोक नायक अस्पताल में भर्ती दिल्ली के मंकीपॉक्स के पहले मरीज को छुट्टी दे दी गई है। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके संपर्क में आए चिकित्सक सहित 14 लोगों को पृथक किया गया, लेकिन इनमें से किसी में भी कोई लक्षण नहीं दिखा। उन्होंने बताया कि उसे सोमवार रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

दूसरे मरीज की हालत फिलहाल स्थिर

मंकीपॉक्स के दूसरे मरीज की हालत फिलहाल स्थिर है, उसकी त्वचा पर फोड़े हैं, और बुखार भी है। मरीज को
एलएनजेपी अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। वहीं अन्य दो संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया चौथा गोल्ड

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular