होम / Moto E32: 50MP कैमरा और दमदार प्रोसेसर, 7 अक्टूबर को लॉन्च होगा Motorola का धांसू स्मार्टफोन

Moto E32: 50MP कैमरा और दमदार प्रोसेसर, 7 अक्टूबर को लॉन्च होगा Motorola का धांसू स्मार्टफोन

• LAST UPDATED : October 5, 2022

Moto E32: 

नई दिल्ली: Motorola जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto E32 लॉन्च करने की तैयारी में है। अपने सोशल मीडिया चैनल के जरिए मोटोरोला ने इस संबंध में सूचना जारी करते हुए कहा कि वह जल्द ही भारत में Moto E32 स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। हालांकि इसके लिए आपको ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि Motorola के अनुसार नया फोन 7 अक्टूबर को लॉन्च होगा। कंपनी ने हाल ही में अपनी G सीरीज का Moto G72 हैंडसेट लॉन्च किया था, जिसे यूजर खासा पसंद कर रहे हैं।

Moto E32

Moto E32

Flipkart पर होगी बिक्री 

Moto E32 को लेकर लॉन्च की तारीख के साथ ही Motorola ने यह भी पुष्टि की है कि Moto E32 को कंपनी Flipkart के माध्यम से बेचेगी। वहीं Flipkart ने भी इस Moto E32 की माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। आइए आपको बताते हैं Motorola के आने वाले Moto E32 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में…

Moto E32

Moto E32

Moto E32 Specifications

Moto E32 के इंडियन वेरिएंट में ग्लोबल वेरिएंट की तुलना में अलग फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस होंगे। आगामी E-सीरीज स्मार्टफोन Moto E32 में IPS LCD डिस्प्ले होगा। फोन में 1600 ×720 पिक्सेल रिजोलूशन के साथ 6.5-इंच का IPS LCD डिस्प्ले पैनल मिलेगा। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। Moto E32 एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G37 प्रोसेसर और एक PowerVR GE8320 GPU को सपोर्ट करेगा। फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। यूजर्स को इसमें स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया जाएगा।

Moto E32

Moto E32

Moto E32 Battery

Moto E32 बॉक्स के बाहर एंड्रॉयड 12 को सपोर्ट करेगा। जिसमें आपको दो साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलेंगे। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में ड्यूल सिम, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, GLONASS और Galileo जैसे ऑप्शन मिलेंगे। इसके साथ ही स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी और यह 10W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

Moto E32

Moto E32

Moto E32 Camera

अब बात करते हैं Moto E32 के कैमरे की… कंपनी इसमें 50MP का प्राइमरी शूटर और 2MP का डेप्थ सेंसर डुअल-रियर कैमरा सेटअप देगी, इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलेगा। Moto E32 का डिजाइन वॉटर रिपेलेंट है। यूजर्स इसे आइसबर्ग ब्लू और कॉस्मिक ब्लैक दो कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में गैस सिलेंडर फटने से परिवार के चार लोगों की मौत

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox