एक बार फिर से कई किसान संगठन ने केंद्र सरकार पर दवाब बनाने की पूरी तैयारियां कर ली है। MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर में बड़ी संख्या में किसान केंद्र सरकार के खिलाफ उतरनें वाले हैं। इस प्रर्दशन के तहत 200 किसान संगठनों के नेता 7,8 और 9 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक करने वाले है। आपको बता दें कि यह मोर्चा वीएम सिंह के नेतृत्व में खोला जा रहा है, जोकि संयुक्त किसान मोर्चे से अलग है। इन तीन दिनों में किसान आउटर दिल्ली के एक गांव पंजाब खोड़ में हल्ला बोल करने वाले है।
इस दौरान किसान यह कोशिश करना चाहेंगे कि वह देश भर के अलग-अलग संगठनों को एक मंच पर लेकर आए। इस प्रर्दशन को किसानों का शक्तिप्रदर्शन माना जा रहा है। इस दौरान 28 राज्यों के 3000 से ज्यादा किसानों आउटर दिल्ली के गांव में लोगों को बिना परेशान किए मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगे।
ये भी पढ़ें: औली के जवानों के साथ दशहरा मना रहें राजनाथ सिंह, भारत के लिए कहीं ये बात