Friday, July 5, 2024
HomeDelhiMulayam Singh Cremination: आज होगा नेता जी का अंतिम संस्कार, कई बड़े...

Mulayam Singh Cremination:

Mulayam Singh Cremination: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का कल सोमवार को निधन हो गया था। मुलायम सिंह ने 82 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। जिसके बाद आज मंगलवार दोपहर 3 बजे उनके पैतृक गांव सैफई में उनका अंतिम संस्कार होगा। आपको बता दे इससे पहले सुबह 10 बजे से सैफई मेला ग्राउंड में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

इस दिन कराया गया था भर्ती

आपको बता दे 22 नवंबर 1939 को मुलायम सिंह यादव का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। यह देश के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक थे। आपको बता दे इन्होनें तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में कोम किया है। मुलायम सिंह यादव को 2 अक्टूबर 2022 को ऑक्सीजन प्राब्लम के बाद आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जिसके साथ यूरिन में इन्फेक्शन और ब्लड प्रेशर की समस्या भी बढ़ गई थी। जिस कारण उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था।

आपको बता दे इसी साल मेदांता अस्पताल में 9 जुलाई को मुलायम सिंह यादव की पत्नी का भी निधन हो गया था। उनके निधन के एक महीने बाद ही मुलायम सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हो गई. 22 अगस्त को उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया, तब से उनका इलाज यहां चल रहा था।

अंतिम संस्कार में कौन-कौन होगा शामिल?

अंतिम संस्कार के दौरान कई नेता सैफई पहुंचने वाले हैं। आपको बता दे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हेमंत सोरेन, ओम बिड़ला, केसीआर कमलनाथ समेत केंद्रीय मंत्री भी श्रद्धांजलि अर्पित करने आएंगे। इसी के साथ शरद पवार, सुप्रिया सुले भी आज अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। अपनी राष्ट्रीय पार्टी लॉन्च करने वाले के चंद्रशेखर राव भी आज सैफई पहुंचने वाले हैं। उनके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आप नेता संजय सिंह भी आज अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली महिला आयोग के निशाने पर साजिद खान, कहा- बिग बॉस 16 से इसे हटाओ

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular