Mulayam Singh Death: नेता जी मुलायम स‍िंह का कल होगा अंत‍िम संस्‍कार, पर‍िवार पार्थ‍िव शरीर लेकर होंगे रवाना

Mulayam Singh Death:

Mulayam Singh Death: सपा संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने आज सोमवार को अपनी आखरी सांस ली। उनका 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। आपको बता दे मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

11 अक्तूबर को होगा अंतिम संस्कार

आपको बता दे रामगोपाल यादव ने बताया क‍ि नेता जी ने हमारा साथ छोड़ दिया है, अब वह हमारे बीच नहीं रहे। दरअसल अब उनका पार्थिव शरीर मेदांता अस्पताल से सैफई के लिए जाएगा। उनका अंतिम संस्कार 11 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे उनके निवास सैफई में होगा। अंतिम दर्शन के लिए आज माननीय नेता जी का शव उनके सैफई आवास पर रखा जाएगा और मंगलवार को सैफई पंडाल में भी रखा जाएगा।

अखिलेश यादव ने दी जानकारी

आपको बता दे सपा के आधिकारिक हैंडल के जरिए किए गए एक ट्वीट में अखिलेश यादव ने इसकी जानकारी दी कि और कहा कि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे। दरअसल मुलायम सिंह यादव अगस्त से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें दो अक्टूबर को निम्न रक्तचाप और ऑक्सीजन की कमी की शिकायत पर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती  किया गया था।

कई नेताओं ने जताया शोक

समाजवादी पार्टी में मुलायम सिंह के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ट्वीट कर यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा क‍ि श्री मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं। ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन व समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक ट्वीट में कहा क‍ि अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्री रहते हुए मेरा मुलायम सिंह यादव जी से कई बार संवाद हुआ। यह करीबी रिश्ता जारी रहा और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक रहता था। उनके निधन से मुझे पीड़ा हुई है। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है। ओम शांति।

राजनाथ सिंह और लालू यादव ने जताया शोक

आपको बता दे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सिलसिलेवार ट्वीट में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘मुलायम सिंह यादव जी जमीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे।

राजद संस्थापक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट कर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

ये भी पढ़े: सिक्यूरिटी गार्ड और डिलीवरी ब्वॉय के बीच हुआ घमासान, वीडियो हुआ वायरल

Asmita Patel

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago