Thursday, July 4, 2024
HomeनेशनलMulayam Singh Funeral: नेताजी का पार्थिव शरीर पहुंचा नुमाइश ग्राउंड, आखरी दर्शन...

Mulayam Singh Funeral:

Mulayam Singh Funeral: सपा संस्थापक और उत्तर के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार आज सैफई के मेला ग्राउंड में दोपहर बाद होगा। आज सुबह उनके अंतिम दर्शन के लिए राज्य के अलग-अलग इलाकों से नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। बताते चलें कि मुलायम सिंह यादव का सोमवार की सुबह गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। आपको बका दे कि मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर नुमाइश ग्राउंड पंडाल में लाया गया है।

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा हुजूम

आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को नुमाइश ग्राउंड पंडाल में ले जाया गया है। इस दौरान रास्ते में उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। सैफई में सपा नेताओं के आने का दौर लगातार जारी है।

इतनी चंदन की लकड़ियों से होगा अंतिम संस्कार

आपको बता दें कि मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ियों से किया जाएगा और कन्नौज के फूलों से नेता जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। आपको बता दे इसके अलावा सपा नेता लकड़ियों और फूलों को लेकर सैफई पहुंच चुके हैं। सपा व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता ने बताया कि उनके पास फोन आया था कि डेढ़ क्विंटल चंदन की लकड़ियों का इंतजाम किया गया। सोमवार शाम को ही वह गुलाब और गेंदे के फूल लेकर सैफई पहुंच गए थे।

एन. चंद्रबाबू नायडू ने दिया अंतिम सम्मान

आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए राजनीति जगत की हस्तियां सैफई पहुंच रही हैं। तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने उत्तर प्रदेश के सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह को अंतिम सम्मान दिया।

 

ये भी पढ़े: यह कार तो दमदार है, तभी इसके दीवाने हैं ‘मुंबई के कलाकार’

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular