Friday, July 5, 2024
HomeनेशनलMulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत, पीएम मोदी और...

Mulayam Singh Yadav:

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। खराब की सेहत के कारण वह 22 अगस्त से ही गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट हैं। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद डॉक्टरों ने मुलायम सिंह को आईसीयू में शिफ्ट किया है। उनकी सेहत पर कई वरिष्ठ डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

PM मोदी ने स्वास्थ्य की ली जानकारी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात-चीत करके मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी ने ये भी कहा कि जो भी संभव मदद की जरूरत पड़ेगी उसके लिए वह सहायता के लिए मौजूद हैं।

CM योगी ने की अखिलेश से पूछा हाल

बता दें कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मुलायम सिंह की तबीयत का हाल जाना है। सीएम योगी ने अखिलेश यादव से फोन पर बात करके मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जाना है। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी ने एक ट्वीट भी किया।

CM योगी ट्वीट कर बोले-

उन्होंने ट्वीट कर लिखा- “आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी से दूरभाष पर वार्ता कर उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का कुशल-क्षेम पूछा। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनको शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने किया ट्वीट

वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए कहा- “यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत खराब होने की मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई, मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं।”

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर लिखा

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट करते हुए लिखा- “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई। मैं प्रभु श्रीराम से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

राजनाथ सिंह ट्वीट कर बोले

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ को लेकर ट्वीट किया कि- “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, मुलायम सिंह यादव के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर मैंने उनके पुत्र अखिलेश यादव से फोन पर बात करके उनका कुशल क्षेम जाना है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों।”

ये भी पढ़ें: तीन हजार से ज्यादा मिले कोरोना के मामले, मरने वालों की संख्या में हुआ इजाफा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular