Friday, July 5, 2024
Homeनेशनलअयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे मुस्लिम रामभक्त, बोले -'राम हमारे...

अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे मुस्लिम रामभक्त, बोले -'राम हमारे पूर्वज, हमारे नबी...'

India News(इंडिया न्यूज), Ram mandir: राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर एकता का संदेश दे रही है। यहां भक्तों का सैलाब देखने को मिल रहा है, जो अपने आराध्य के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। वहीं आज रामलला के दर्शन के लिए लखनऊ से मुस्लिम रामभक्तों का एक जत्था भी अयोध्या पहुंचा है।

मुस्लिम रामभक्तों का जत्था पहुंचा अयोध्या

सैकड़ों मुस्लिम राम भक्तों का एक जत्था 25 जनवरी को लखनऊ से चलकर 30 जनवरी को रामलला के आशीर्वाद के लिए अयोध्या पहुंचा। रामलला के दर्शन के बाद हर कोई भगवान श्री राम के रंग में रंग गया। ये भक्त भगवान श्री राम को अपना पूर्वज मानते हैं और कुछ उन्हें अपना नबी भी मानते हैं।

लाखों लोग हर दिन पहुँच रहे अयोध्या

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ, इसके साथ ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी हुआ। राम मंदिर 23 जनवरी से आम भक्तों के लिए खुला है, जिसके चलते पहले ही दिन पांच लाख भक्तों ने दर्शन किए। इस समय प्रशासन ने आने वाले वाहनों को रोकने का निर्देश दिया है और वीआईपी लोगों से यात्रा स्थगित करने की अपील की है।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular