होम / Namaz Controversy: सड़क पर नमाज पढ़ने पर छिड़ा विवाद, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति

Namaz Controversy: सड़क पर नमाज पढ़ने पर छिड़ा विवाद, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति

• LAST UPDATED : November 7, 2022

Namaz Controversy:

Namaz Controversy: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बार फिर से नमाज विवाद का मामला सामने आया है। दरअसल दीपक विहार इलाके में नमाजियों ने सड़क जाम कर नमाज पढ़ा है। जिसके बाद हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने आपत्ति जताई है। आपको बता दें सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर हिंदू संगठनों ने ट्वीट के माध्यम से पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने इमाम और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब गाजियाबाद पुलिस सड़क पर नमाज पढ़ने वालों की पहचान कर कार्रवाई की बात कर रही है।

आपको बता दे विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विकास मिश्रा ने बताया कि मैंने खुद नमाज के वीडियो को ट्वीट किया था।  दरअसल यहां पर एक 50 गज की मस्जिद है। इसे पहले इन्होंने मदरसे के रूप में शुरू किया था और अब इसे मस्जिद बना दिया है। इस पर पहले भी विवाद हुआ था। इससे ज्यादा निर्माण कार्य वहां हो नहीं पा रहा है। इस मस्जिद से 500 मीटर के अंदर एक अन्य बड़ी मस्जिद हैय़ वहां बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ सकते हैं पर वहां नमाज नहीं पढ़ते है। जानबूझकर हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में नमाज पढ़ी जाती है।

 

ये भी पढ़े: ट्रैक्टर की आवाज से बिदकी भैंस तो मालिक ने उठा ली रिवाल्वर, दाग दी मासूम पर गोली

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox