Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiNarendra Modi: इन नेताओं को पछाड़कर PM मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय...

Narendra Modi: 

नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बेनेस जैसे नेताओं को पछाड़ते हुए दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता बन गए हैं। ये पहली बार नहीं जब उन्हें विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता चुना गया है। इससे पहले भी पीएम मोदी ने मई 2020 में 84% लोकप्रियता के साथ सूची में पहला स्थान हासिल किया था। वहीं इसी साल 19 जनवरी को 71% लोगों की पसंद के साथ पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने थे।

75% लोगों ने किया पसंद

मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस की जारी की गई वैश्विक अनुमोदन रेटिंग के अनुसार, पीएम मोदी को 75% लोगों ने पसंद किया है। ये रिपोर्ट ‘नवीनतम अनुमोदन रेटिंग’ 17 से 23 अगस्त, 2022 तक इकट्ठे किए गए डेटा पर आधारित है। जिसके अनुसार पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्‍ट्रपति आंद्रेस मेनुएल लोपेज ओब्राडोर रहे, जिन्हें 63% लोगों ने वोट किया। वहीं, तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बेनेस रहे, जिन्हें 58% लोगों ने पसंद किया।

जानिए किस नेता को मिला कौन-सा स्थान

जानकारी हो कि यह GLOBAL LEADER APPROVAL RATINGS प्रत्येक देश में 7 दिनों तक चलती है। इसमें व्यस्क नागरिकों से वोट कराए जाते हैं, जिसमें सैंपल अलग-अलग होते हैं। जानिए दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता की लिस्ट में किसे कौन-सा स्थान मिला है।

ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी को सौंपा त्यागपत्र, राहुल गांधी को लेकर निकाली दिल की भड़ास

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular