Sunday, June 30, 2024
HomeDelhiNational Herald Case: ED के दफ्तर पहुंची सोनिया गांधी, दवाई लेकर प्रियंका...

National Herald Case:

नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी के दफ्तर पहुंच गई है। उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी ईडी के दफ्तर में उनके साथ रहेंगे। जहां उन्हें एक अलग कमरे में बिठाया जाएगा। कोरोना से ठीक होने के बाद भी सोनिया गांधी की तबीयत अभी ठीक नहीं है, इसलिए प्रियंका गांधी उनकी दवाईंयां साथ लाई हैं।

कांग्रेस वर्कर करेंगे शक्ति प्रदर्शन

सोनिया गांधी से ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर लेवल के अधिकारी पूछताछ करेंगे। वहीं इस दौरान दफतर के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस वर्करों ने शक्ति प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। सुबह ही बड़ी संख्या कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर पहुंचे थे और उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

मोदी सरकार पर बदले की राजनीति करने का आरोप

इस बीच विपक्ष के नेताओं ने साझा बयान जारी कर मोदी सरकार पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया है। बयान में कहा गया है कि मोदी सरकार बदले की कार्रवाई के तहत राजनीतिक नेताओं को परेशान कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज देशभर में ईडी के दफ्तरों का घेराव करने की तैयारी कर ली है, जिसके कारण दिल्ली में भी कार्यकर्ताओं के सड़क पर उतरने के चलते कई जगह जाम की स्थिति पैदा हो गई है।

कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा में भी किया हंगामा

गांधी परिवार से ईडी की पूछताछ को लेकर कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा में भी जमकर हंगामा किया। जिसके जवाब में केंद्रीय मंत्री प्रलहाद जोशी ने कहा कि कानून के सामने क्या सभी लोग समान हैं या नहीं। क्या सोनिया गांधी सुपर ह्यूमन बींग हैं। कांग्रेस को लगता है कि सोनिया गांधी कानून से ऊपर हैं। बता दें कि इससे पहले जून में ईडी ने राहुल गांधी से भी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ की थी।

ये भी पढ़ें: कौन बनेगा देश का अगला राष्ट्रपति? संसद में वोटों की गिनती है जारी, आज शाम तक आएंगे नतीजे

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular