होम / National News: राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार राष्ट्र को संबोधित करेंगी द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति भवन ने जारी किया बयान

National News: राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार राष्ट्र को संबोधित करेंगी द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति भवन ने जारी किया बयान

• LAST UPDATED : August 13, 2022

National News: 

नई दिल्ली: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्र के नाम अपना पहला संबोधन देने वाली हैं। वह स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर तथा दूरदर्शन के सभी चैनलों पर शाम 7 बजे से किया जाएगा। वहीं इसे पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।

रात 9.30 बजे क्षेत्रीय भाषा में होगा प्रसारित 

वहीं इस बयान में कहा गया है कि, ‘‘दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद इसके क्षेत्रीय चैनलों द्वारा संबंधित क्षेत्रीय भाषाओं में इसे प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9.30 बजे क्षेत्रीय भाषा में इसे प्रसारित करेगा।’’

ये भी पढ़ें:सीएम केजरीवाल की दिल्लीवासियों से अपील, कहा- गर्व से घर पर लगाएं तिरंगा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox