होम / National News: फॉरेस्ट अधिकारी ने शादी का झांसा देकर इंजीनियर से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

National News: फॉरेस्ट अधिकारी ने शादी का झांसा देकर इंजीनियर से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

• LAST UPDATED : July 7, 2022

National News:

दिल्ली: दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके से एक लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी अंशुमन राजहंस 2020 बैच का झारखंड कैडर का अधिकारी है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

2017 में हुई थी मुलाकात

वहीं पीडित लड़की की बात करें तो लड़की इंजीनियर है जिसने राजेंद्र नगर थाने में 15 मई को रेप का केस दर्ज कराया था। मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर 15 मई को राजेंद्र नगर थाने में रेप का केस दर्ज किया गया था। पीड़िता से पूछताछ में सामने आया कि साल अंशुमान राजहंस 2017 में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने करने राजेंद्र नगर आया था, वह दिल्ली आईआईटी से बीटेक है। इसी दौरान आरोपी की मुलाकात ठाणे निवासी युवती से हुई। जो सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान अंशुमान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

मंदिर में की थी शादी

जानकारी के मुताबिक 2018 में अंशुमान के IRTS में चयन के बाद पीड़िता ने उसपर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने अच्छी रैंक मिलने पर शादी करने की बात कही। इसके बाद आरोपी का साल 2020 में भारतीय वन सेवा में चयन हुआ। जिसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी तो कि लेकिन आरोपी ने कोई फोटो नहीं लेने दिया। पीड़िता के मुताबिक अंशुमान को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद झारखंड कैडर मिल गया और वह हमेशा के लिए दिल्ली छोड़कर चला गया। वहीं पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने मिशन कुशल कर्मी कार्यक्रम किया लांच, श्रमिकों को मिलेगी बड़ी राहत

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox