होम / NCRB Report 2021: भारत में रोजाना आ रहे रेप के औसतन इतने केस, जानिए क्या है इसकी पूरी रिपोर्ट

NCRB Report 2021: भारत में रोजाना आ रहे रेप के औसतन इतने केस, जानिए क्या है इसकी पूरी रिपोर्ट

• LAST UPDATED : August 31, 2022

NCRB Report 2021:

NCRB Report 2021: देश-प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को आकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म और अत्याचार के मामले हर दिन सुनने और देखने को मिलते रहते हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानि की NCRB ने अपनी साल 2021 की रिपोर्ट जारी की है तो आइए एक बार इस रिपोर्ट में झलक ले लेते है। NCRB के मुताबिक बीते साल 2021 में दुष्कर्म के 86 मामले रोजाना दर्ज किए गए हैं। हर घंटे महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध के 49 मामले दर्ज हुए हैं।

आपको बता दे कि सामने आई NCRB की इस रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 में दुष्कर्म के कुल मामले 31,677 दर्ज किए गए हैं। इसके तरह से औसत 86 मामले रोजाना और दुष्कर्म के 49 मामले हर घंटे दर्ज हुए हैं। जबकि कुल मामले हो दर्ज ही नहीं होते हैं।

2020 के मुकाबले 2021 में बढ़े दुष्कर्म के मामले

गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानि की NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक, दुष्कर्म के कुल मामले साल 2020 में 28,046 दर्ज हुए थे, जबकि 2019 में 32,033। इस रिपोर्ट को ‘क्राइम इन इंडिया 2021’ ने यह रिपोर्ट तैयार की है।

दुष्कर्म के मामलों में सबसे आगे ये राज्य

सामने आई इस रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में साल 2021 दुष्कर्म के सर्वाधिक 6,337 केस दर्ज हुए हैं। वहीं मध्य प्रदेश इस मामले में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। इस दौरान मध्य प्रदेश में 2,947 मामले दर्ज हुए हैं। उत्तर प्रदेश में 2,845 और महाराष्ट्र में 2,496 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं साल 2021 में दिल्ली में 1,250 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

 

ये भी पढ़े: BJP की पूर्व नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार, नौकरानी को करती थी शारीरिक रूप से टॉर्चर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox