होम / NEET-MDS 2022 Result Out: नीट एमडीएस का रिजल्ट हुआ ऑउट, वेबसाइट पर चेक करें स्कोर

NEET-MDS 2022 Result Out: नीट एमडीएस का रिजल्ट हुआ ऑउट, वेबसाइट पर चेक करें स्कोर

• LAST UPDATED : July 16, 2022

NEET-MDS 2022 Result Out:

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट- मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET-MDS 2022) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में बैठनें वाले सभी छात्र वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट स्कोर चेक कर सकते हैं।

50% कोटा सीटों में होगा भाग

एनबीईएमएस ने बताया कि एमसीसी के लेटर नोटिस के अनुसार जोकि 30/06/2022 को जारी किया था, जम्मू और कश्मीर सहित भारत के सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेश के उम्मीदवार इस एकेडमिक ईयर यानी 2022 के एडमिशन सेशन से अखिल भारतीय 50% कोटा सीटों में भाग ले सकेंगे।

02 मई को हुई थी परीक्षा

आपको बता दें कि NEET-MDS 2022 की परीक्षा 02 मई को आयोजित की गई थी। एआईक्यू कोटा के लिए NEET-MDS की कट-ऑफ स्कोर साल 2022 में 960 में से है। एससी / एसटी के लिए सामान्य / ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 263 स्कोर है। ओबीसी (एससी/एसटी/ओबीसी के पीडब्ल्यूडी सहित) स्कोर 227 है, और यूआर-पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए यह स्कोर 245 तय किया गया है।

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले natboard.edu.in की वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘Result Cum scorecard for NEET-MDS 2022 – All India 50% Quota Seats’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई पडे़गी।
  • इसके बाद “परिणाम के लिए यहां क्लिक करें” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • आपका NEET MDS AQI परिणाम स्क्रीन पर दिखाई पडे़गा।
  • अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

ये भी पढ़ें: क्या आलिया देंगी डबल गुड न्यूज? कपूर के घर गूंजेगी दो किलकारियां

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox