Categories: नेशनल

Neha Singh Rathore: “यूपी में का बा” फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर को पुलिस का नोटिस, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

(इंडिया न्यूज) Neha Singh Rathore:“यूपी में का बा” और “बिहार में का बा” फेम की सिंगर नेहा सिंह राठौर को पुलिस का नोटिस मिला है। यह नोटिस उत्तरप्रदेश पुलिस के द्वारा दी गई है। नोटिस के मुताबिक सिंगर नेहा सिंह राठौर पर गाने का जरिये नफरत फैलाने का आरोप लगा है। कानपुर पुलिस के अनुसार, बीते मंगलवार को नेहा सिंह राठौर के कानपुर स्थित घर पर “यूपी में का बा” सीजन-2 के गाने के जरिये नफरत फैलाने आरोप में पुलिस ने सीआरपीसी 160 के तहत नोटिस सर्व किया है। 

  • नेहा सिंह राठौर को यूपी पुलिस का नोटिस
  • “यूपी में का बा-2” गाने के जरिए नफरत फैलाने का आरोप
  • तीन दिनों के अंदर पुलिस ने मांगे जवाब

पुलिस ने इन सवालों के मांगे जवाब

जानकारी के अनुसार, नोटिस में कई सवालों के जवाब मांगे गए हैं। पुलिस ने पहला सवाल करते हुए पूछा है कि क्या यह वीडियो उनके द्वारा अपलोड की गई है? पुलिस ने यह भी जानने की कोशिश की है कि यूट्यूब और ट्वीटर पर जिस अकाउंट से वीडियो को साझा किया गया है क्या यह उनका आधिकारिक अकाउंट है? क्या उन्होंने वीडियो के बोल खुद लिखें हैं? पुलिस ने यह भी सवाल किया है कि क्या उन्हें पता था कि वीडियो साझा किये जाने के बाद इसका समाज पर क्या प्रभाव पड़ता? कानपुर पुलिस ने इन सभी सवालों के जवाब तीन दिनों के अंदर मांगा है, पुलिस ने यह भी कहा है कि संतुष्ट जवाब नहीं आने पर उनके खिलाफ लीगल कार्रवाई की जा सकती है। 

कौन हैं नेहा सिंह राठौर?

नेहा सिंह राठौर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय चेहरा हैं। बिहार की रहने वाली नेहा नेहा सिंह राठौर पिछले साल ‘यूपी में का बा’ गाने से लोकप्रिय हुईं थी, इसके अलावा वो लगातार समाजिक मुद्दों से जुड़े विषयों को लेकर गाने के जरिये लोगों को जागरूक करती रहती हैं। नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, उन्हें करीब 3 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। नेहा ने अपनी पढाई-लिखाई कानपुर विश्वविद्यालय से की है। नेहा सिंह राठौर ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 2018 में की थी और बहुत कम वक्त में उन्होंने भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान बना ली है। उनके द्वारा अबतक कई हिट गाने प्रस्तुक किए जा चुके हैं, जिन्हें दर्शकों( खासकर युवा वर्ग) से काफी ज्यादा प्रतिक्रिया मिली है। आपको बता दें कि नेहा सिंह राठौर का हाल ही शादी भी हुआ है।

यह भी पढ़े..कांग्रेस महासचिव का बड़ा बयान, कहा- “पार्टी अकेले इस सरकार से नहीं लड़ सकती …”

Suman

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago