Categories: नेशनल

New Congress President: राहुल गांधी को सता रहा हार का डर, क्या गहलोत होंगे नए अध्यक्ष?

New Congress President:

जैसे की आप जानते है कि कांग्रेस पार्टी में अब नए अध्यक्ष को चुना जाना है, जिसके कारण सियासी सरगर्मियां काफी तेज हैं। ऐसे में राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने से लगातार माना कर रहे हैं। हालांकि, पार्टी ने अभी हार नहीं मानी है। सूत्रों के मुताबिक यह सूचना मिली है कि 28 अगस्त को होने वाली कार्यसमिति की बैठक में भी राहुल गांधी को मनाने की कोशिश की जाएगी। यहां तक की पार्टी का कहना है कि जब तक राहुल मान नहीं जाते तब तक पार्टी जोर आजमाइस को जारी रखेगी।

लोकसभा चुनाव में नहीं मिली थी कामयाबी

दरअसल, राहुल गांधी साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव हार गए थे, जिसके बाद से राहुल ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब ऐसे में वह दोबारा इस पद के लिए राजी नहीं हो रहे हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर राहुल नहीं मानते हैं तो कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए सबसे आगे अशोक गहलोत, फिर मीरा कुमार और मल्लिकार्जुन लाइन में खड़े हैं।

लाइन में सबसे आगे अशोक गहलोत

दरअसल, कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सोनिया गांधी ने बीते मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की थी। इस दौरान सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत से कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने की बात की। हालांकि, गहलौत ने इस बात को लेकर अभी कोई बयान जारी नहीं किया है।

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष चुनाव के लिए फिलहाल किसी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि,चुनाव को लेकर चारों तरफ सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव की तारीखों को लेकर 28 अगस्त को कांग्रेस पार्टी की CWC की बैठक होने जा रही है, जिसकी अध्यक्षता सोनिया गांधी करेंगी।

Gargi Santosh

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago