New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास को मिली मोदी कैबिनेट की मंजूरी

New Delhi Railway Station:

नई दिल्ली: मंगलावर को केंद्र सरकार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब यात्रियों को स्टेशन पर पहले से अधिक सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही मोदी सरकार ने अहमदाबाद और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास को भी मंजूरी दे दी है।

प्रतिकात्मक तस्वीर

स्टेशन से निकलते ही मिलेगी यातायात सेवा

मोदी सरकार ने तीनों रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। पुनर्विकास योजना के तहत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को बसों, ऑटो और मेट्रो रेल सेवाओं के साथ जोड़ा जाएगा ताकि यात्रियों को स्टेशन से निकलने के बाद वाहनों का इंतजार न करना पड़े।

प्रतिकात्मक तस्वीर

प्लेटफॉर्म पर एस्केलेटर की सुविधा

इसके साथ ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ही काफी सुविधाएं मिलने लगेंगी। रेलवे स्टेशन के कायाकल्प में प्लेटफॉर्म पर एस्केलेटर की भी सुविधा मिलेगी। स्टेशन का डिजाइन शहर के परिदृश्य के अनुरूप होगा।

प्रतिकात्मक तस्वीर

अश्विनी वैष्णव ने दी ये जानकारी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि स्टेशन को रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ जोड़ा जाएगा। जिसमें फूड कोर्ट, वेटिंग लाउंज, बच्चों के खेलने की जगह और स्थानीय प्रोडक्ट बेचने के लिए जगह जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही कैफेटेरिया और मनोरंजक सुविधाओं की भी जगह रहेगी।

ये भी पढ़ें: देश के नए CDS नियुक्त हुए रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान

Nikhil Verma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago