Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiNew Presidential Of India: द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की पहली आदिवासी महिला...

New Presidential Of India: भारत को आज अपना 15वां राष्ट्रपति मिल गया है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना का काम जारी है। वोटों की गिनती संसद भवन में आज सुबह 11 बजे से शुरू हो गई थी। कुछ ही देर बाद आधिकारिक तौर पर द्रौपदी मुर्मू की जीत का ऐलान होने वाला है। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर जबरदस्त जश्न मनाया जा रहा है। बस थोड़ी देर बाद ही एक आदिवासी महिला इस देश की राष्ट्रपति बनने जा रही हैं। बीजेपी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है, जबकि विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है।

यशवंत सिन्हा ने दी बधाई 

राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वाली द्रौपदी मुर्मू को यशवंत सिन्हा ने जीत की बधाई दी है। विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश के नागरिकों के साथ मैं भी द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं। सिन्हा ने आगे कहा कि पूरा देश उम्मीद करता है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी।

 

ये भी पढ़ें: फिल्म डंकी के सेट पर छाए शाहरुख खान, शूटिंग का वीडियो हुआ वायरल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular