Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiNIA Raids: टेरर फंडिंग मामले में एक्शन में NIA और ED, दिल्ली...

NIA Raids: 

नई दिल्ली। NIA और ED साथ मिलकर टेरर फंडिंग मामले के चलते देशभर में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। वहीं इस केस में एक बड़ा मोड़ आया है दिल्ली में PFI के अध्यक्ष परवेज और उनके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा PFI के राष्ट्रीय सचिव वीपी नजरुद्दीन को भी हिरासत में लिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि NIA की टीम इन्हें अपने साथ लेकर गई है। आपको बता दें कि इस समय देश के 10 राज्यों में NIA छापेमारी कर रही है इस दौरान 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

NIA कर रहा सबसे बड़ी छापेमारी 

आपको बता दें कि NIA दक्षिण भारत में छापेमारी कर रहा हैं। जिसमें पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया PFI के लगभग 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। इसमें से 5 लोग आंध्र प्रदेश से, वहीं असम से 9, दिल्ली से 3, कर्नाटक से 20, केरल से 22, एमपी से 4 और महाराष्ट्र से 20 गिरफ्तारी किए हैं। छापेमारी करते वक्त NIA ने इसे ‘अब तक का सबसे बड़ा जांच अभियान’ का करार दिया है।

ये भी पढ़े: दिल्ली की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आज होगी अहम बैठक, CM और LG भी रहेंगे मौजूद

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular