Monday, July 8, 2024
HomeDelhiNoida Crime: पहले किशोरी को फुसलाकर किया अगवा, फिर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी...

Noida Crime: 

नोएडा: जिला गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर थाना क्षेत्र में किशोरी को अगवा कर कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद एक अधिकारी ने इस मामले की जानकारी दी।

किशोरी को किया सकुशल बरामद

इसके साथ ही पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया। सूरजपुर प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि कस्बा सूरजपुर से प्रमोद नामक युवक एक किशोरी को चार माह पहले बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस ने मंगलवार को किशोरी को बरामद कर आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया।

दुष्कर्म होने की बात आई सामने

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, चिकित्सकीय परीक्षण में किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: भाई के सामने युवक को चाकू से घोंपकर हत्या, आरोपी 5 लोग गिरफ्तार 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular