होम / Noida News: नौकरी दिलाने के बाद मैनेजर ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार

Noida News: नौकरी दिलाने के बाद मैनेजर ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार

• LAST UPDATED : September 7, 2022

Noida News:

नोएडा: नोएडा में एक महिला ने मैनेजर पर कंपनी में नौकरी लगवाने के बाद दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को महिला द्वारा सेक्टर-113 थाने में दी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी

शिकायत में पीड़ित महिला ने दावा किया कि उसने नौकरी के लिए एक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद नीरज नामक युवक ने उससे संपर्क किया। उसने खुद को बड़ी कंपनी का मैनेजर बताया। उसने कंपनी में उसकी नौकरी लगवा दी। नौकरी लगवाने के बाद नीरज उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसने नौकरी से निकालने की धमकी दी।

नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

कुछ समय पहले आरोपी उसको सेक्टर-76 में अपने घर पर लेकर गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि यहां नीरज ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। वीडियो के आधार पर उसने उसे ब्लैकमेल करके कई बार दुष्कर्म किया। उसने अप्राकृतिक यौनाचार भी किया। उसकी हरकतों से तंग आकर उसने कंपनी से नौकरी छोड़ दी। इसके बाद भी वह उसे परेशान करता रहा। उसकी करतूत से तंग आकर उसने पुलिस को शिकायत दी।

ये भी पढ़ें: अब सरकारी स्कूलों में ब्लूटूथ स्पीकर से होगी पढ़ाई, बेसिक शिक्षा विभाग ने दी पूरी जानकारी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox