Friday, July 5, 2024
HomeनेशनलNoida News: दनकौर में दिखा तेज रफ्तार का कहर, BMW चालक की...

Noida News

नोएडा न्यूज: नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र से तेज रफ्तार के कहर की घटना सामने आई है, यहां पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेस-वे से 20 फुट नीचे गिर गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी कार

पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि दो व्यक्ति भरत और गौरव बीएमडब्ल्यू HR22M0003 से आगरा की ओर जा रहे थे। सुबह लगभग 8.30 बजे दनकौर क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 11 पर उनकी कार अत्यधिक तेज गति होने के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गई।

घायल का इलाज जारी

हादसे में कार चालक भरत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक दोनों व्यक्ति हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: केजरीवाल का बड़ा दावा- सूरत की 12 में से 7 सीटों पर जीत हासिल करेगी AAP, बीजेपी को दिख रही अपनी हार

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular