होम / Noida News: नोएडा को दिवाली तक मिलेंगी 50 नई बसें, यात्रियों का सफर होगा आसान

Noida News: नोएडा को दिवाली तक मिलेंगी 50 नई बसें, यात्रियों का सफर होगा आसान

• LAST UPDATED : September 2, 2022

Noida News: 

नोएडा: नोएडा में बस से सफर करने वालों के लिए खुशी की खबर है। अब मोरना स्थित नोएडा डिपो शासन से 50 नई बसें मिलने वाली हैं, वहीं दो साल तक कोई बस नहीं हटेगी। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा डिपो में करीब तीन महीने पहले तक 186 बसें थी। इनमें मे 42 बसें नीलामी के मानकों को पूरा करने के कारण रूट से हटा दी गईं। इसलिए अब डिपो में 144 बसें ही हैं। ये सभी साधारण और सीएनजी से चलने वाली बसें हैं।

दीपावली से पहले मिल सकती हैं बस

डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह के मुताबिक, ‘इन 144 में से 22 बसें पुरानी हैं, लेकिन इनके नीलामी के मानक दो साल बाद पूरे होंगे। इसलिए डिपो से इस अवधि में कोई बस नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले 50 साधारण बसें मिलने की संभावना है। ऐसे में नए रूट पर बसों को शुरू किया जाएगा. जिन रूट पर बसों की कमी है।

ये भी पढ़ेंगणेश उत्सव में झूला झूलने के दौरान करंट लगने से हुआ बड़ा हादसा, एक बच्चे की मौत, एक गंभीर घायल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox