Sunday, July 7, 2024
HomeनेशनलShinzo Abe Death: शिंजो आबे की मौत पर भारत में एक दिन...

Shinzo Abe Death:

जापान में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिंजो आबे को एक भाषण के दौरान पीछे से गोली मारी गई। उनकी मौत पर एशिया समेत दुनिया के बाकी देशों के नेताओं ने अपना दुख व्यक्त किया है। साथ ही भारत के पीएम मोदी ने शिंजो आबे के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदानाएं व्यक्त करने के साथ 9 जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाने की घोषणा की है।

आज मनाया जा रहा है राष्ट्रीय शोक

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बानीज ने भी शिंजो आबे की मौत पर अपना दुख व्यक्त किया। भारत में आज 9 जुलाई के दिन जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है। इससे पहले इसी साल 14 मई 2022 के दिन संयुक्त अरब अमीरात के शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर भी एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया गया था।

पहले भी हुआ है राष्ट्रीय शोक का ऐलान

भारत में 5 जून 2021 को भारतीय मूल के मॉरिशस के राजनीतिज्ञ और मॉरिशस के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों पदों पर आसीन होने वाले अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई थी। इससे पहले ओमान के सुल्तान कबूस बिन सईद अल सईद का 10 जनवरी 2020 के दिन निधन होने पर 13 जनवरी 2020 को भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया गया था।

सिंगापुर के पहले प्रधानमंत्री और तीन दशक तक इस पद पर काबिज रहने वाले ली कुआन यू के निधन पर साल 2015 में भारत में 29 मार्च 2015 को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा हुई थी। 23 मार्च 2015 को ली कुआन यू का निधन हुआ था।

ये भी पढ़ें: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,840 नए मामले सामने आए, 43 लोगों की मौत

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular