होम / Operation Ganga In Ukraine Will End Tomorrow : यूक्रेन में भारत का निकासी अभियान कल होगी खत्म, वापस लौटेंगी सरकारी टीमें

Operation Ganga In Ukraine Will End Tomorrow : यूक्रेन में भारत का निकासी अभियान कल होगी खत्म, वापस लौटेंगी सरकारी टीमें

• LAST UPDATED : March 9, 2022

Operation Ganga In Ukraine Will End Tomorrow

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली:
Operation Ganga In Ukraine Will End Tomorrow : यूक्रेन में भारत का निकासी अभियान गुरुवार को खत्म हो जाएगा। युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ने आपरेशन गंगा चलाया था जिसके तहत विशेष फ्लाइट्स से वहां फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन से सरकारी टीमों की वापसी शुरू करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी और कल शाम तक आॅपरेशन गंगा के तहत अंतिम उड़ानें संचालित होंगी।

 

सरकार ने लगभग 18,000 भारतीय नागरिकों को निकाला Operation Ganga In Ukraine Will End Tomorrow

 

यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से, सरकार ने लगभग 18,000 भारतीय नागरिकों को निकाला है, जिनमें से अधिकांश छात्र शामिल हैं। सूमी में फंसे लगभग 700 छात्रों का अंतिम जत्था पश्चिमी यूक्रेन के रास्ते में है। उनके पहुंचने के बाद एक आखिरी फ्लाइट भारत के लिए उड़ान भरेगी। 75 विशेष नागरिक उड़ानों द्वारा एयरलिफ्ट किए गए भारतीयों की संख्या 15,521 है।

Operation Ganga In Ukraine Will End Tomorrow

इसके अलावा भारतीय वायुसेना ने आॅपरेशन गंगा के हिस्से के रूप में 2,467 यात्रियों को वापस लाने के लिए 12 उड़ानें भरीं थीं और 32 टन से अधिक राहत सामग्री भी यूक्रेन पहुंचाई। नागरिक उड़ानों में, बुखारेस्ट से 21 उड़ानों द्वारा 4,575 यात्रियों को, सुसेवा से 1,820 यात्रियों को 9 उड़ानों से, बुडापेस्ट से 28 उड़ानों से 5,571 यात्रियों को, कोसिसे से 5 उड़ानों द्वारा 909 यात्रियों को, रेजजो से 11 उड़ानों से 2,404 भारतीयों और कीव से एक उड़ान में 242 व्यक्तियों को लाया गया है। (Operation Ganga In Ukraine Will End Tomorrow)

Read More : Biological Weapon : रूस ने अमेरिका से मांगा जवाब, पूछा यूक्रेन में जैविक हथियार बनाने में क्यों की मददhttps://indianewsdelhi.com/national/biological-weapon/

Connect With Us : Twitter | Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox