Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiTiranga Bike Rally: तिरंगा बाइक रैली में विपक्ष दल नहीं बना हिस्सा,...

Tiranga Bike Rally:

नई दिल्ली। भारत की आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर केंद्र सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का एलान किया है। केंद्र सरकार इस अभियान की जोर-शोर से तैयारियां की है। आपको बता दें सभी राज्यों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत हर घर पर ‘तिरंगा’ फहराया जाएगा। लेकिन इससे पहले बुधवार को यानि कि आज सभी सांसदों ने मिलकर तिरंगा बाइक रैली निकाली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लाल किले इस रैली को हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया।

विपक्ष दल नहीं बना हिस्सा – बीजेपी

बुधवार यानि कि आज उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने लाल किले से लेकर विजय चौक तक तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विपक्षी दल पर यह आरोप लगाया है कि तिरंगा बाइक रैली में विपक्ष पार्टी से किसी भी सांसद ने इस रैली में हिस्सा नहीं लिया।

स्मृति ईरानी ने कहा-

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आदेश पर देश का हर एक नागरिक आजादी के 75वीं वर्षगांठ को उत्सव के रूप में मना रहा है। तो दूसरी ओर पीएम का आह्वान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाले 25 साल संकल्पों से भरें हो, कर्तव्य निष्ठा से भरपूर हो और अपेक्षाओं पर हर नागरिक खड़ा उतरे ये हम सबका प्रयास है।

तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं: अनुराग ठाकुर

आपको बता दें कि इस तिरंगा रैली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी हिस्सा लिया था। उन्होनें कहा कि तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है। तिरंगा कोई चंद गज का कपड़ा नहीं। अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि आज आप देख सकते हैं कि सभी एकजुट होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं, बहुत सारे केंद्रीय मंत्री, सांसद इस यात्रा में हिस्सा लिया हैं। आने वाले पीढ़ियों को इससे संदेश दिया जा रहा है कि हम सब भारत को एकजुट रखेंगे, भारत को आगे बढ़ाएंगे और भारत को और ताकतवर देश बनाएंगे।

ये भी पढ़े: राजस्थान में लंपी बीमारी से 3644 गायों की मौत; 80 हजार से ज्यादा बीमार, मचा कोहराम

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular